GAMA, the reigning power!!!

Thursday, March 31, 2011

April Fools' Day!!!

आज 'अप्रैल फूल्स' डे' है. पर भले ही हम सब भूल गए हों, हमारे कुत्ते, बिल्लू को यह बात याद थी, तभी शायद आज उसने हम सभी को अप्रैल फूल बना दिया. 
आज बाबा ने सुबह सुबह बिल्लू को बहरा छोड़ा, जैसा की वो रोज करते हैं. पर आज बिल्लू के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था. जब हम मॉर्निंग वॉक के लिए गए, तो बाबा ने कहा की बिल्लू को भी ढूंढते हुए, उसे मॉर्निंग वॉक पर ले जाएँ. हम पुरे रास्ते में देखते हुए गए, पर बिल्लू का तो कहीं नमो-निशान न था. हम पहले नेहरु-कालोनी गए, पर वो वहां भी नहीं था. फिर हम शिव-मंदिर की तरफ गए पर वहां भी वो नहीं था. पुर रास्ते में कहीं न था. हमने सोचा की कहीं कोई उसे उठा के तो नहीं ले गया (मतलब 'किड्नाप')? हम साथ में उसकी चेन ले गए थे, ताकि अगर वो रास्ते में दिखे तो उसे चेन से बाँध ले आयें. हम लोग वे साड़ी जगहें गए जहाँ वो जा सकता था, पर आज वह कहाँ चला गया? आखिरकार मॉर्निंग वॉक से घर वापस आये तो माँ को ये साड़ी बातें बतायीं. माँ बहुत घबरा गयीं और कहने लगीं की वो सको ढूँढने जा रहीं हैं. जब बाबा दूध ले कर घर आये, तो उन्हें भी साड़ी बातें बतायीं. बाबा काफी हैरान थे क्योंकि बिल्लू रोज घूमने के बाद वापस घर आ जाता था. तभी ऋचा दीदी, मनन और मै बिल्लू को दोबारा ढूँढने के लिए बहार गए, माँ स्कूटी में बिल्लू को ढूँढने गयी और हम आगे तक गए. हम जैसे ही मुडने वाले थे, तभी देखा की आगे से बिल्लू 'महाशय' आ रहे हैं. उसे चेन से बांधकर हम घर ले गए, माँ को बताया तो वो बहुत खुश हुईं. आखिर मै बाबा ने कहा की आज के दिन तो बिल्लू ने ही हमको अप्रैल फूल बना दिया.......