अब एक नयी प्रेम कहानी लिखी जायेगी, लैला और मजनू के बजाये, लैला और बिल्लू! हाँ, आजकल दोनों बड़े मज़े में रहते हैं. कभी लड़ते-झगड़ते हैं, कभी थक कर एक साथ सो जाते हैं. दोनों को देखकर बहुत ख़ुशी होती है. इतने मज़े से एक दुसरे के साथ खलते हैं और साथ ही साथ हमे भी दौडाते हैं. उनके साथ तो मम्मा की भी exercise हो जाती है. कल तो दोनों ने माँ को ज्यादा ही गुस्सा दिला दिया. दोनों के दोनों 'बजरी' के पहाड़ पर कूद पड़े और सब कुछ नीचे गिरा दिया. आखिर माँ भी उनके साथ अपने हंसी को ज्यादा देर छुपा नहीं पायीं. काश दोनों ऐसे ही रहें, ज़िन्दगी भर, मै उन दोनों क ऐसे ही हँसते खेलते देखना चाहती हूँ.
No comments:
Post a Comment